4 भारतीय महिलाएँ जो अपने क्षेत्र में प्रथम थीं

1. मदर टेरेसा
मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त सन 1910 को युगोस्लाविया के स्पोजे नगर में हुआ था। मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थीं। जिन्होंने 1948 में भारत की नागरिकता ली। इन्होंने गरीब, अनाथ और रोगियों की देखभाल के लिए 'मिशनरीज आफ चैरिटी' की स्थापना की। जो इनके जीवन काल में 123 देशों में फैल गया। 1979 में 'नोबेल' शांति पुरस्कार और 1980 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया गया। 15 सिंतबर 1997 को इनकी मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु के पश्चात पोप जान पाल द्वितीय ने इन्हें संत की उपाधि दी।


2. मिताली राज
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है। ये टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला हैं। 1999 में मिताली ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच से अपने खेल की शुरूआत की। जिसमें उन्होंने 114 रन बनाए। वह पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच में सात बार अर्द्ध शतक बनाए हैं।


3. इंदिरा गांधी
पं जवाहर लाल नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं जो जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। फिर जनवरी 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर 1984 को बेअंत सिंह और सतवंत सिंह नाम के इनके रक्षकों ने इन्हें गोली मार दी।


4. किरण बेदी
भारतीय पुलिस की प्रथम वरिष्ठ महिला अधिकारी का नाम किरण बेदी है। ये दिल्ली के खुफिया पुलिस आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। इन्होंने 1972 में पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य शुरू किया और 2007 में सेवानिवृत्ति ले ली। ये लोकप्रिय टी.वी. शो 'आपकी कचहरी' की मेजबान भी रह चुकी हैं। वर्तमान समय में यह पुड्डूचेरी की उपराज्यपाल हैं।